ऑपरेशन प्रहार: STF ने दबोचा संदिग्ध आतंकी,पाकिस्तानी नेटवर्क से था संपर्क।

ऑपरेशन प्रहार: STF ने दबोचा संदिग्ध आतंकी,पाकिस्तानी नेटवर्क से था संपर्क।

देहरादून-10 अप्रैल 2026

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देहरादून के झाझरा प्रेम नगर इलाके से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में जिस शख्स को पकड़ा गया, उसका नाम विक्रांत कश्यप है, जो मूल रूप से झाझरा क्षेत्र में मैकेनिक का काम करता था।

➡️हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद⤵️

गिरफ्तारी के वक्त विक्रांत के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। STF सूत्रों के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था।

➡️सिद्धू मूसेवाला कनेक्शन से शुरू हुई कहानी⤵️

जांच में सामने आया है कि विक्रांत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कट्टर फैन था। मूसेवाला की हत्या के बाद जब अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जान से मारने की धमकी दी, तो विक्रांत शहजाद भट्टी का मुरीद हो गया और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करने लगा। यहीं से उसके जीवन ने एक खतरनाक मोड़ लिया।

➡️इंस्टाग्राम बना पाकिस्तानी नेटवर्क का जरिया⤵️

STF की जांच के अनुसार इंस्टाग्राम के माध्यम से विक्रांत का संपर्क शहजाद भट्टी के पाकिस्तानी हैंडलर राणा से हुआ। इसके बाद आरोपी ने उत्तराखंड के कई संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों तक पहुंचाई। STF को आशंका है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किसी बड़े हमले की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जा सकता है

➡️बड़ी घटना से पहले ही हुई गिरफ्तारी⤵️

STF अधिकारियों का मानना है कि विक्रांत जल्द ही किसी बड़े आतंकी कृत्य को अंजाम देने की फिराक में था और समय रहते उसे गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल STF टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!