तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर विदेशी महिला की दर्दनाक मौत।

तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर विदेशी महिला की दर्दनाक मौत।

ऋषिकेश-10 अप्रैल 2026

उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश से लगे टिहरी जिले के तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रोमानिया की रहने वाली थी,जिसकी उम्र करीब 30 साल थी। महिला का नाम टोडोस डेनिस क्रिस्टीना था।

योग और शांति की तलाश में सात समंदर पार से देवभूमि आने वाले पर्यटकों के साथ होने वाली अनहोनी ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। तपोवन क्षेत्र के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर रोमानिया की 30 वर्षीय महिला पर्यटक टोडोस डेनिस क्रिस्टीना की मौत ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल में ठहरी हुई थी। 9 अप्रैल की अल सुबह करीब 3:30 बजे उसने पास के ही एक दूसरे होटल की तीसरी मंजिल से गिर गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृत्यु से पूर्व महिला कुछ असामान्य व्यवहार कर रही थी। उसे घायल अवस्था में ऋषिकेश के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जता रही है। यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी पर्यटक के साथ ऐसी घटना घटी हो। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि अचानक हुई इस घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और दूतावास को सूचित कर दिया गया है। ​महिला का शव वर्तमान में सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस अब रोमानियाई दूतावास की ओर से आने वाले निर्देशों और औपचारिकताओं का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की तरफ से जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार टोडोस डेनिस क्रिस्टीना होटल की तीसरी मंजिल से गिरी है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार क्रिस्टीना बीती 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल में ठहरी हुई थी। 9 अप्रैल की तड़के करीब 3:30 बजे क्रिस्टीना एक दूसरे होटल की तीसरी मंजिल से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!