देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे:-देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता।
देहरादून-20 अप्रैल 2026
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली का सफर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सस्ता हो चुका है और यह सब दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर खुलने से हुआ है। प्रधानमंत्री कि इस एक्सप्रेस वे की सौगात से आम जनता के समय के साथ जेब पर भी बचत होगी। देखिए यह रिपोर्ट
दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि पहले से काफी सस्ता भी हो गया है। नए एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि बस किराए में करीब 25 से 30% तक की कटौती कर दी गई है। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने के साथ देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र ढाई से 3 घंटे का हो चुका है। वही उत्तराखंड परिवहन विभाग की 16 बसे इस एक्सप्रेसवे में दौड़ेगी , जिसमें 8 वोल्वो, 6 ए सी और 2 आर्डिनरी बस होगी। वही ऐसी बस का किराया 704 से 557 रुपए, वोल्वो बस का 945 से 709 रुपए और आर्डिनरी बस का किराया 420 से घटकर 355 रुपए हो गया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने घोषणा की है कि एक्सप्रेसवे के रास्ते चलने वाली बसों के किराए में 25-30 तक की कमी की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुलभ, सस्ती और बेहतर परिवहन सेवा प्रदान करना है। रोडवेज की इस पहल की जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है। किराए में कटौती होने के कारण अब लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्रायोरिटी दे रहे हैं। यह न केवल किफायती है बल्कि रफ्तार के मामले में भी अब किसी से कम नहीं है।
