उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू,10 मई तक कर सकते हैं आवेदन।

उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू,10 मई तक कर सकते हैं आवेदन।

देहरादून-22 अप्रैल 2026

उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं को खेल क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि यानी 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के प्रमुख आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण दिया जाता है. आवेदन के लिए छात्रों की उम्र अधिकतम 13 साल होनी चाहिए।

दरअसल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी और आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इसी तरह श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग के साथ ही बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत में बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं बॉक्सिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं

प्रदेश में मौजूद स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की ऑफिशल वेबसाइट www.mpscollege.in से ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. जिसको भरने के बाद संबंधित स्पोर्ट्स कॉलेज में जमा करना होगा. ऐसे में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 मई, 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में किसी की समस्या या फिर अधिक जानकारी के लिए +91 135-2788142 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन के लिए पात्रता भी निर्धारित की गई है. जिसमें तहत छात्रों की उम्र 11 से 13 साल के बीच होनी चाहिए. यानि जन्म तिथि 01 जुलाई 2013 से 01 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही आवेदक उत्तराखंड का मूल/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, खेल कौशल और खेल प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा। वहीं, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई ने बताया कि इन राज्य वित्तपोषित आवासीय खेल विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!