आपदा प्रभावित बहूगुणा नगर कर्णप्रयाग के लोगों ने मुआवजा न देने पर सरकार का पुतला किया दहन।

आपदा प्रभावित बहूगुणा नगर कर्णप्रयाग के लोगों ने मुआवजा न देने पर सरकार का पुतला किया दहन।

कर्णप्रयाग (चमोली)- 06 मई 2026
रिपोर्ट-ललिता प्रसाद लखेड़ा।

कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में आपदा पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा. मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा कार्यों का विरोध किया और चेतावनी देते हुए कहा कि, पहले मुआवजा दें,फिर सुरक्षा कार्य करें. वर्षों से राहत का इंतजार कर रहे पीड़ितों ने कहा कि अब बिना न्याय के कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

पिछले चार सालों से आपदा की मार झेल रहे नगरपालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग में बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया. बहुगुणा नगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पचास करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण के कार्यो के लिये पहुंची मशीन को प्रभावितों ने काम शुरू नही करने दिया.प्रभावितों का कहना है कि पहले हमें उचित मुआवजा दे सरकार तभी सुरक्षा के कार्यो को करने दिया जाएगा. बताते चलें कि,वर्ष 2022 में कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर में भू धंसाव से 38 भवन खतरे की जद में आ गए थे. इस संबंध में तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि बहुगुणा नगर के 38 आपदा प्रभावित परिवारों में से 32 परिवारों को दैवीय आपदा मानकों के अनुसार एक लाख तीस हजार रुपये प्रति परिवार के हिसाब से मुआवजा दिया गया है. बाकी 4 परिवारों को एनएच द्वारा मुआवजा दिया गया है।

वहीं,आपदा प्रभावित इस सरकारी सहायता को ऊंट के मुंह मे जीरा बता रहे है. आपदा प्रभावितों का कहना है कि आपदा के चार वर्षों बीत जाने के बाद भी सरकार अभी तक बहुगुणा नगर के आपदा प्रभावितों की मदद के लिऐ उचित मुआवजा नहीं दे पाई है.जिससे परेशान होकर आपदा प्रभावित मुख्यमंत्री तक कई बार गुहार लगा चुके हैं. लेकिन पीड़ित परिवारों के लोग आज भी सरकारी सहायता की राह देख रहे है।

सरकार के द्वारा करीब पचास करोड़ रुपये की लागत से इस आपदा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के कार्यो को करने के लिऐ आज जैसे ही कार्यदायी एजेंसी की मशीन बहुगुणा नगर पहुंची तभी आपदा प्रभावित लोग एकत्र होकर निर्माण कार्यों का विरोध करने लगे. आपदा पीड़ितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धामी सरकार का पुतला दहन किया. प्रभावित लोगो का कहना है कि सरकार हमें मुआवजा देने के बजाय सुरक्षा के कार्यो पर करोड़ो रूपये खर्च कर रही है. जबकि प्रभावित परिवारों को जो मुआवजा दिया जाना है वह काफी कम है. प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमें उचित मुआवजा नही दिया गया तब तक हम बहुगुणा नगर आपदा प्रभावित इस क्षेत्र में सुरक्षा के कार्यों को शुरू नही होने देंगे।

कर्णप्रयाग नगर पालिका का बहुगुणा नगर ही नही बल्कि सुभाषनगर,और अप्पर बाजार के लोग भी वर्षों से आपदा की मार झेल रहे है.लेकिन इन लोगो की सुध लेने वाला भी कोई नही है. सुभाषनगर आपदा पीड़ितों का कहना है कि हमे तो आपदा प्रभावित क्षेत्र में ही शामिल नही किया गया है.आपदा पीड़ित सुधीर नेगी ने कहा कि कर्णप्रयाग विधायक के साथ हम लोग मुख्यमंत्री को भी मिलने गए थे,लेकिन आज तक हमारे लिए कोई योजना या मदद नहीं मिली. ऐसे में अब हम जाय तो जाय कहां आपदा पीड़ितों ने चेतावनी दी कि जब तक हमे मुआवजा नही मिला तब तक कोई सुरक्षा के कार्य नही होने दिया जाएगा।

वही सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभम डोभाल ने बताया कि करीब 50 करोड़ की लागत से बहुगुणा नगर आपदा प्रभावित क्षेत्र सुरक्षा के कार्य कराये जाने है.कार्यदायी एजेंसी की आज मशीन जैसे ही सुरक्षा कार्यों के लिऐ बहुगुणा नगर पहुची तो आपदा पीड़ितों ने इसका विरोध कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की प्रशासन से वार्ता की जा रही है। इस दौरान सभासद कमला रतूड़ी, हरेंद्र बिष्ट, हरिराम, संजय नौटियाल, राखी रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!