सफल ट्रायल के बाद नीति,क्यूंगलूनग और बमल्स गांवों में बजने लगी मोबाइल की घंटी।

सफल ट्रायल के बाद नीति,क्यूंगलूनग और बमल्स गांवों में बजने लगी मोबाइल की घंटी।

नीति (चमोली)- 06 मई 2026

सीमांत जनपद चमोली की भारत-चीन सीमा से सटी रणनीतिक रूप से अहम नीति घाटी में अब संचार क्रांति की दस्तक सुनाई दे रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने घाटी के आखिरी छोर तक 4G मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचाकर एक बड़ा बदलाव कर दिया है।

27 अप्रैल को सफल ट्रायल के बाद नीति,क्यूंगलूनग और बमल्स गांवों में स्थापित तीन मोबाइल टावर अब पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं. इसके साथ ही वर्षों से संचार सुविधाओं से वंचित रहे इन सीमांत गांवों को पहली बार तेज़ इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। अब जहां ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, ऑनलाइन सेवाओं और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं में आसानी होगी, वहीं सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान भी अपने परिजनों से सीधे संवाद कर सकेंगे. संचार सेवाएं शुरू होने से पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। नीति घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सामरिक महत्व के लिए जानी जाती है, अब डिजिटल रूप से भी देश-दुनिया से जुड़ गई है।नेटवर्क सेवा शुरू होने के बाद घाटी में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी नई दिशा देगी।

मौजूदा समय में मोबाइल फोन एक महत्वपूर्ण डिवाइस बन गया है। स्मार्ट फोन के जरिए आज लगभग सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं। जबकि पहले डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप की जरूरत पड़ती थी। आज के स्मार्ट मोबाइल फोन ने डिजिटल कैमरे की भी जगह ले ली है. हालांकि, फोन को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी की एक अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!