नर्सिंग आंदोलन:-प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जाम,ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर सरकार को दी चेतावनी।

नर्सिंग आंदोलन:-प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जाम,ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर सरकार को दी चेतावनी।

देहरादून- 12 मई 2026

राजधानी देहरादून में नर्सिंग बेरोजागारों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। नर्सिंग बेरोजागारों के साथ उत्तराखंड कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को भी पानी की टंकी पर चढ़े हुए करीब 40 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है। ज्योति रौतेला ने मंगलवार 12 मई शाम को अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर सरकार को चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही पानी की टंकी के नीचे धरने पर बैठे नर्सिंग बेरोजागारों ने दून क्लब के सामने सर्वे चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकर रहे नर्सिंग बेरोजागारों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वो अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजागार लंबे समय से आंदोलन कर रहे है,लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार तक अपनी आवाज के पहुंचाने के लिए सोमवार सुबह को नर्सिंग बेरोजागार देहरादून के परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे।इस दौरान तीन प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए। नर्सिंग बेरोजागार के समर्थन में ज्योति रौतेला भी पानी की टंकी पर चढ़ गई। 40 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरा है। वहीं आज 12 मई शाम को ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. उसके बाद आंदोलनकारियों ने भी जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभी भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथियों और उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को इतना वक्त पानी की टंकी में चढ़े हुए बीत गया है, उसके बावजूद उनकी सुध लेने के लिए कोई नहीं आया।

उन्होंने कहा कि इस बीच अगर किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जवाब देही सरकार की होगी। उनका कहना है कि अभी तक धरना स्थल पर ना तो स्वास्थ्य मंत्री आए और ना ही स्वास्थ्य सचिव पहुंचे हैं, जबकि आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस भी है, फिर भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

नवल पुंडीर ने चेतावनी दी है कि अगर आंदोलनकारियों को कुछ हो जाता है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। बता दें कि नर्सिंग बेरोजागार बीते 159 दिनों से अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।उनका कहना है कि हमने सरकार को इसलिए नहीं चुना कि वह हमारी सुध लेने तक नहीं आए. आंदोलनकारी पूजा का कहना है कि आज शाम जब ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का तो उनका खून खौल गया। इन स्थितियों में अगर उनको कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने सरकार से वर्षवर नियुक्ति की मांग उठाते हुए कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!