मौसम अपडेट उत्तराखंड:-मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी।

मौसम अपडेट उत्तराखंड:-मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी।

उत्तराखंड- 13 मई 2026

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आशंका है। इसके अलावा, 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। शेष पर्वतीय जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड में कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और चंपावत सहित कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!