महंगाई की डबल मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

महंगाई की डबल मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

दिल्ली-19 मई 2026

आसमान छूती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल फिर और महंगा हो गया है. कीमतों में 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल पर करीब 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई. पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया. 5 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर, पटना, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹1 से ₹1.25 तक का बड़ा उछाल आया है. आइए फटाफट जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है।

मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों का सीधा झटका अब आम जनता की जेब पर लगने लगा है. आज, मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई है. एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस बढ़ाए हैं. आज यानी 19 मई को सुबह-सुबह नए रेट जारी कर दिए गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. अब ताजा बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर और दबाव बढ़ सकता है।

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है . ऐसे में दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर, पटना और हैदराबाद तक कई शहरों में नई कीमतें लागू हो गई हैं. घर से निकलने से पहले चलिए जानते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ है और ताजा रेट क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!