शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून:- 02 जून 2026

सहसपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को एक युवती ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विकासनगर निवासी दानिश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया और स्वयं को हिंदू धर्म का बताकर दोस्ती की। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने युवती पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया तथा फोटो और वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा संख्या 125/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट को सौंपी गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी दानिश पुत्र शमशाद, निवासी पहाड़ी गली, विकासनगर, देहरादून (उम्र 23 वर्ष) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने एफआईआर में दर्ज तथ्यों को स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को आरोपी को विकासनगर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!