उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल,IAS-PCS के हुए तबादले।

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल,IAS-PCS के हुए तबादले।

देहरादून:-02 जून 2026

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS, PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी⤵️

✅विनोद कुमार (IAS-2007)

आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत विभिन्न दायित्वों के साथ अब Uttarakhand Disaster Preparedness and Resilience Project (U-PREPARE) के परियोजना निदेशक बनाए गए हैं।

✅सौरभ गहरवार (IAS-2016)

अब तक उद्योग, आपदा प्रबंधन और U-PREPARE परियोजना से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। उन्हें अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।

✅झरना कामठान (IAS-2016)

ग्राम्य विकास विभाग एवं UGVS-REAP परियोजना निदेशक के पद से हटाकर अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग बनाया गया है।

✅प्रकाश चन्द्र (IAS-2017)

समाज कल्याण और बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम से जुड़े दायित्वों के बाद अब उन्हें अपर सचिव, पेयजल विभाग एवं निदेशक स्वजल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

✅सुन्दर लाल सेमवाल (PCS)

सचिवालय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखंड बनाया गया है।

विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा)
बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभागकी जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले विभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!