आस्था के धाम में मांसाहारी सामग्री एवं शराब के साथ चार नेपाली व्यक्तियों को बद्रीनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चमोली:- 04 जून 2026
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में धाम व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बद्रीनाथ पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ज्योतिर्मठ से बद्रीनाथ की ओर आ रही एक टैक्सी वाहन को रोककर पुलिस द्वारा तलाशी ली गई. चैकिंग के दौरान वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा गया लगभग 12 किलो से अधिक चिकन व मछली का मांस व 3 शराब की बोतलें बद्रीनाथ पुलिस द्वारा बरामद की गई. पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार चारों व्यक्तियों ने खुद को नेपाल का निवासी मजदूर बताया. पुलिस द्वारा धाम क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों के बाउजूद मांस व शराब का परिवहन करने को लेकर चारों नेपाली मजदूरों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है।
बताते चलें कि,बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मांस व मदिरा का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है.ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को धाम क्षेत्र में लाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ स्थानीय नियमों का भी उल्लंघन है।
मामले को लेकर बद्रीनाथ कोतवाली के निरीक्षक विनोद थपलियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि,बद्रीनाथ धाम की पवित्रता एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांसाहारी सामग्री व शराब के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि,बद्रीनाथ धाम में दर्शनी गेट के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान जोतिर्मठ से बद्रीनाथ धाम आ रही टैक्सी वाहन को चैकिंग के लिए रोका गया, वाहन की तलाशी के दौरान चार नेपाली मूल के व्यकक्तियों को लगभग 12 किलो धाम में प्रतिबंधित मांस व 3 शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि चारों नेपालियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। कहा कि बरामद मांस को मौके पर नष्ट कर दिया गया है।कहा कि, धाम की गरिमा एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और अधिक सख्ती से जारी रखा जाएगा। चमोली पुलिस ने कहा कि,आस्था के धामों की मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।पुलिस द्वारा बताया गया कि,गिरफ्तार अभियुक्त, घनश्याम दमाई,मनबहादुर,संदीप, दत्तकामी चारों व्यक्ति मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं।
