अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला-पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला-पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

देहरादून:-15 जून 2026

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिए गया है,उन्हें देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सुरेश राठौर की गिरफ्तारी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में हुई है। इन मामलों में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा,बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी के साथ डालनवाला थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे।

आरोप है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अनेक ऑडियो-वीडियो वायरल किए थे। इन वीडियो में उत्तराखंड बीजेपी नेताओं के बारे में आपत्तिजनक और छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट था। इन वीडियो ने उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मचा दिया था, इसके बाद हरिद्वार और देहरादून के कई थानों में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे।

गौरतलब है कि ये मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट भी पहुंच गया था। पिछले दिनों उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दर्ज 4 एफआईआर में से 2 को निरस्त कर दिया था। बाकी दो मामलों में हाईकोर्ट ने जांच जारी रखने की अनुमति दी थी। इन्हीं दो मामलों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। बताते चलें कि पूर्व एमएलए सुरेश राठौर को भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। राठौर समय-समय पर चौंकाने वाली बयानबाजी करके सुर्खियों में बने रहते हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ उनकी बातचीत के वीडियो वायरल होने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड ने फिर तूल पकड़ लिया था।

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में कार्रवाई करते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस और एसओजी ने पूर्व भाजपा विधायक को बुग्गावाला क्षेत्र से रविवार शाम को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस द्बारा आज पूर्व विधायक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने इस मामले में 5 जनवरी को कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि अंकित भंडारी के मामले में इंटरनेट मीडिया पर सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के कुछ ऑडियो वीडियो प्रसारित किया जा रहे हैं, इनमें जानबूझकर उनका और भाजपा के अन्य नेताओं का नाम लेकर बदनाम करने और साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सुरेश राठौर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया था।

देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में उनसे रविवार रात को पूछताछ भी गई थी, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आज पूर्व विधायक को न्यायालय में पेश किया गया।

सुरेश राठौर राजनीति में अनुसूचित जाति समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2017 में बीजेपी के टिकट पर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।उर्मिला सनावर के साथ उनकी कथित दूसरी शादी को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थीं, इस दौरान उनके अनेक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीजेपी के ही बड़े नेताओं पर आरोप लगाने के वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड में काफी हंगामा भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!