उत्तराखंड में मानसून की बारिश बनी आफत,मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी।

उत्तराखंड में मानसून की बारिश बनी आफत,मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी।

उत्तराखंड-09 जुलाई 2026

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इन जिलों में येलो अलर्ट है। इधर बारिश और लैंडस्लाइड ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिर गया। उत्तरकाशी में सड़कों के खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के इन जिलों में आज ऑरेंट अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 9 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार,उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राज्य के बाकी बचे 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी। इस दौरान बादल जोर से गरजेंगे और बिजली भी चमकेगी।

कल भी होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने शुक्रवार 10 जुलाई के लिए भी पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार इन सभी दिनों में राज्य में बारिश होगी।

लैंडस्लाइड और बिजली गिरने का खतरा

इसके साथ ही मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका भी जताई है। राजमार्गों में अवरोध और कटाव हो सकता है। इस दौरान बिजली गिरने का आशंका भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!