सोशल मीडिया से पहचान छुपाकर हिंदू युवती को फंसाया,शारीरिक शोषण का आरोप,पॉक्सो में मुकदमा दर्ज।

सोशल मीडिया से पहचान छुपाकर हिंदू युवती को फंसाया,शारीरिक शोषण का आरोप,पॉक्सो में मुकदमा दर्ज।

घनसाली (टिहरी गढ़वाल)-09 जुलाई 2026

जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र में एक कथित लव जिहाद के मामले को लेकर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों में आक्रोश है और आज बाजार बंद का आह्वान किया गया है। बताया गया है कि एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया और बाद में उसका कथित रूप से शारीरिक शोषण किया।

जानकारी के मुताबिक, बीती मध्य रात्रि को घनसाली बाजार क्षेत्र के एक वार्ड में स्थानीय लोगों ने एक स्थानीय नाबालिग युवती (उम्र लगभग 15 वर्ष) के कमरे से दूसरे समुदाय के युवक मोहम्मद जसीम अंसारी (निवासी: माजरा,चंडीगढ़) को पकड़ लिया। इसके बाद हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जिसके बाद नाबालिग की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता कक्षा 11वीं की छात्रा है। युवक और युवती की मुलाकात लगभग 10 माह पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (स्नैपचैट) के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि युवक ने हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती की।

बताया गया कि जनवरी 2026 में आरोपी युवक घनसाली आया था, जिसे युवती ने हिंदू मित्र बताकर अपने घर पर कुछ दिन तक रुकवाया। इसके बाद युवती भी कुछ दिन चंडीगढ़ तथा जून 2026 में कुछ दिन आरोपी के घर पर रही। आरोप है कि इस दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया।

बताया जा रहा है कि 4 जुलाई 2026 को आरोपी मोहम्मद जसीम अंसारी फिर से घनसाली स्थित युवती के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, क्योंकि युवती को उसके दूसरे धर्म से होने की जानकारी मिल चुकी थी। इसके बाद पीड़िता ने थाना घनसाली में लिखित शिकायत दी।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल में आक्रोश है तथा विरोध स्वरूप बाजार बंद का आह्वान भी किया गया है। वहीं कोतवाल अजय कुमार जाटव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

मामले को लेकर एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि घनसाली थाने में एक महिला द्वारा तहरीर दी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि चंडीगढ़ निवासी युवक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर बेटी के साथ संबंध बनाया गया, जिसमें तत्काल आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जो युवक है उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!