पौड़ी जिले के गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जियों से भरे ट्रक पर गिरा बोल्डर।

पौड़ी जिले के गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जियों से भरे ट्रक पर गिरा बोल्डर।

पौड़ी गढ़वाल:-11 जुलाई 2026

जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत सतपुली से लगभग 03 किलोमीटर आगे वन विभाग गेस्ट हाउस के समीप एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या: UP20 CT 3543) पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली की टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। टीम द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में गहन सर्च अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में अथवा घटनास्थल पर कोई व्यक्ति फंसा या घायल तो नहीं है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पौड़ी जिले के गुमखाल–सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने से सब्जियों से भरा एक ट्रक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।पौड़ी जिले के गुमखाल–सतपुली हाईवे पर मल्ली सतपुली के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर सड़क पर आ गिरा।

इसी दौरान वहां से गुजर रहा सब्जियों से भरा एक ट्रक बोल्डर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू किया।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!