वैली ऑफ फ्लावर्स: विश्व धरोहर फूलों की घाटी रिकॉर्ड तोड़ सैलानियों की आमद से गुलज़ार,पर्यटकों का आंकड़ा हुआ 10 हजार पार।

वैली ऑफ फ्लावर्स: विश्व धरोहर फूलों की घाटी रिकॉर्ड तोड़ सैलानियों की आमद से गुलज़ार,पर्यटकों का आंकड़ा हुआ 10 हजार पार।

चमोली:-13 जुलाई 2026

यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) राष्ट्रीय पार्क इस वर्ष रिकॉर्ड पर्यटक आमद का गवाह बन रहा है। सीजन शुरू होने के 40 दिनों में ही घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग दोगुने पर्यटक घाटी पहुंचे हैं। इससे पार्क की आय के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी बड़ा लाभ मिला है।

उत्तराखंड के चमोली जनपद की उच्च हिमालई भ्यूंडार घाटी में मौजूद यूनेस्को विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क इन दिनों अपनी दुर्लभ पुष्प जैव विविधता और सुंदर प्राकृतिक नजारों के चलते प्रकृति प्रेमी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है, घाटी में खिले दुर्लभ प्रजाति के अल्पाइन हिमालई पुष्पों की वाटिकाएं अपनी रंगत बिखेरते हुए पर्यटकों को मंत्र मुग्ध कर रही है,इस बार घाटी में पर्यटकों की आमद कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है, 40 दिनों में वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क में सैलानियों की आमद का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया है, यही नहीं पर्यटकों की अच्छी आमद से पार्क प्रशासन को परमिट शुल्क के रूप में अच्छा रेवेन्यू मिल रहा है।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में एक जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक के सैलानियों की आवाजाही के आंकड़ों पर नजर डाली जाय तो इस दौरान करीब 10 हजार 185 सैलानी घाटी का दीदार करने पहुंचे हैं, जिसमें 10141 भारतीय और 44 विदेशी सैलानी शामिल हैं.जिससे पार्क प्रशासन को अबतक रिकॉर्ड 18 लाख 49हजार 550 रुपए की आय हुई है, जबकि पिछले वर्ष 10 जुलाई तक महज 5,172 सैलानी ही घाटी में पहुंचे थे जिनमें 97 विदेशी सहित 5075 भारतीय सैलानियों सहित पार्क को कुल 10,47800 रुपए की आय अर्जित हुई थी, वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क में 40 दिनों के सीजन में ही पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटते हुए दोगुने संख्या में प्रकृति प्रेमी सैलानियों की आमद दर्ज हुई है, पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने बताया कि घाटी में जुलाई ओर अगस्त फ्लावरिंग का पीक सीजन होता है,लिहाजा पर्यटकों का दबाव भी घाटी में बढ़ जाता है, इस बार भी घाटी में पर्यटकों की अच्छी आमद दर्ज हो रही है,पार्क प्रशासन द्वारा घाटी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं,निरंतर घाटी में गश्त भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!