भंवाली-नरेश पांडे केस में सेक्स रैकेट की परतें खुलीं,पहली शिकायतकर्ता युवती रिमांड पर।
नैनीताल:-14 जुलाई 2026
उत्तराखण्ड के नैनीताल में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण समेत अन्य मामलो में आज नैनीताल पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने युवती को एक दिन की रिमांड में भेजा। कल दोबारा रिमांड बढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल के भवाली निवासी नरेश पाण्डे पर लड़कियों को जाल में फंसाकर यौन शोषण करने समेत सैक्स रैकेट से जुड़े होने का बड़ा खुलासा हुआ है। नैनीताल पुलिस ने अब एक और मुकदमा दर्ज किया है, जिसके बाद नरेश पांडे के खिलाफ पहली शिकायत देने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो, बलात्कार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, आपराधिक षड्यंत्र, जान से मारने की धमकी के तहत आरोपी पहली पीड़ित को कोर्ट में पेश किया।
डी.जी.सी.क्राइम सुशील शर्मा ने बताया कि पॉक्सो जज के अवकाश पर होने के चलते, दूसरी कोर्ट में पेशी हुई जहां से युवती को एक दिन की हिरासत में भेजा गाय और बुधवार को दोबारा रिमांड पर सुनवाई होगी।आरोपी युवती को कल फिर पॉस्को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक अन्य पीड़िता यानी दूसरी युवती की शिकायत पर नरेश पांडे और पहली शिकायत करने वाली युवती पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नरेश पांडे और इस युवती पर कॉलेज की लड़कियों को जाल में फंसाकर रैकेट चलाने का आरोप है।
हालांकि, जिस पहली आरोपी शिकायतकर्ता युवती को अब जेल भेजा है, उसने भी नरेश पाण्डे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उसके साथ भी नरेश पांडे ने संबंध बनाए और हल्द्वानी के मंदिर में शादी के बाद जब वो गर्भवती हुई तो हल्द्वानी के एक अस्पताल में उसका गर्भपात किया, जिसका पूरा खर्चा ₹1.20 लाख नरेश पांडे ने ही दिए।हालांकि बाद में ये शिकायतकर्ता ने अपने बयान बदले और नरेश पांडे के खिलाफ शिकायत वापास लेने का दावा किया, लेकिन इसी बीच एक और युवती पुलिस के सामने आई और उसने इनके पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी नरेश पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अब पहली शिकायतकर्ता युवती की गिरफ्तारी के बाद यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है और जांच का दायरा भी बढ़ गया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पहली शिकायतकर्ता युवती गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना गांव छोड़ने की तैयारी में थी। बताया जा रहा है कि उसने पहले देहरादून जाने और वहां से जयपुर रवाना होने की योजना बनाई थी। सूत्रों का यह भी दावा है कि उसके वाहन की बुकिंग हो चुकी थी और देहरादून से जयपुर की हवाई टिकट भी बुक थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया/ हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब पूरे प्रकरण के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है. होटल के रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस चर्चित मामले में आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
