उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अगस्त तक का पूर्वानुमान किया जारी, 30 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
देहरादून:-29 जुलाई 2026
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 4 अगस्त तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले मंगलवार तक उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल गुरुवार 30 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी जिलों में येलो अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार 30 जुलाई को उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है,इसके साथ ही बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ तेज से बहुत तेज बारिश होगी. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बिजली गरजेगी. इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
जुलाई महीना का समापन भी बारिश होगा,शुक्रवार 31 जुलाई को मौसम विभाग ने पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश होगी। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है।
अगस्त महीने की शुरुआत भी बारिश से होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार पहली अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है,बाकी पर्वतीय जिलों में वर्षा के तेज से बहुत तेज दौर चलेंगे। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दिन भी येलो अलर्ट जारी है।
रविवार 2 अगस्त को राज्य के पिथौरागढ़,बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।बाकी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तेज से बहुत तेज दौर चलेंगे। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में इस दिन भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 3 अगस्त और मंगलवार 4 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
