सीसीटीवी ने खोला पूरा राज,नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार।

सीसीटीवी ने खोला पूरा राज,नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार।

हल्द्वानी:-31 जुलाई 2026

हल्द्वानी में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के साथ (POCSO Act) की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचा। मामले में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। घटना में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के बाद दो संदिग्धों की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम सिंह कथित रूप से नाबालिग को अपनी कार में बैठाकर स्टूडियो ले गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे शहर में छोड़ दिया। इसके बाद नाबालिग की मुलाकात डीके पार्क में सौरभ बिष्ट से हुई, जो उसे सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी ने भी वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 भी जोड़ दी गई है। घटना में इस्तेमाल वाहन को बरामद कर सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,विक्रम सिंह (29 वर्ष), सौरभ बिष्ट (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!