गढ़वाल राइफल के सेंटर कमांडेंट पंहुचे भराडीसैंण,भर्ती तैयारी कर रहे युवाओं के जोश को परखा।

गढ़वाल राइफल के सेंटर कमांडेंट पंहुचे भराडीसैंण,भर्ती तैयारी कर रहे युवाओं के जोश को परखा।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं से भी हुए रूबरू।

भराड़ीसैण (गैरसैंण):-15 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर भराडीसैंण पहुंचे गढ़वाल राइफल के सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी (विशिष्ट सेवा मेडल) ने यहां पहुंचने पर गैरसैंण के नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदाओं को लेकर गैरसैंण संपन्न भौगोलिक क्षेत्र है ,वहीं सैन्य सेवाओं के मामले में भी गैरसैण क्षेत्र अग्रणीय है । यहां से बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं ,वहीं युवाओं में भी वही जोश देखकर गर्व होता है।

कर्नल अजय कोठियाल द्वारा स्थापित यूथ फाउंडेशन के भराडीसैंण में संचालित एंव ईशा फाउंडेशन द्वारा सेवित शिविर में युवाओं का जोश बढ़ाने पहुंचे ब्रिगेडियर ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य संपदा में अग्रणी प्रदेश है ,जहां यूथ फाउंडेशन द्वारा सात कैंपों का संचालन किया जा रहा है ,वहीं पुरोला में वंदे मातरम, उत्तरकाशी में गंगोत्री कैंप व कर्णप्रयाग में अनिल फौजी द्वारा भर्ती तैयारी शिविरों में बेहतर तैयारी के साथ युवा सेना में शामिल हो रहे हैं,जिससे शिविरों तराशे हुए अनुशासित युवा गढ़वाल राइफल को मिल रहे हैं । गढ़वाल राइफल की गौरवान्वित सैन्य परंपराओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि,गढ़वाल राइफल के दरवान सिंह ,गब्बर सिंह ,जसवंत सिंह व भवानी दत्त जोशी जैसे वीरों की सैन्य परंपरा को आगे बढाना उनके लिए गौरव की बात है। कर्नल अजय कोठियाल द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा भर्ती तैयारी शिविरों के संचालन को लेकर उन्होंने कहा कि वे एक अनुशासित ओर प्रबंधनशील सैन्य अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं । उनका विजन सेवानिवृत्ति के बाद भी इस क्षेत्र में प्रेरणादाई है।

भराड़ीसैंण पहुंच कर ब्रिगेडियर ने भर्ती तैयारी कर रहे युवाओं से मिलकर सेना में शामिल होने के उनके जोश ,जज्बे, उत्साह और अनुशासन को परखा वहीं पूर्व सैनिकों के मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी समस्याओं को जाना।
उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट का सेंटर लैंसडाउन में होने के चलते समस्याओं के निनिराकरण में आसानी होती है, जिसके लिए रिकॉर्ड कार्यालय द्वारा समय-समय पर दूर दराज के गांवों में मिलाप कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व सैनिकों व वीर माताओं की समस्याएं जानी जाती हैं। वहीं गढ़वाल राइफल की हेल्पलाइन,उपनल,जिला सैनिक कल्याण बोर्ड और ब्लॉक प्रतिनिधियों के माध्यम से भी समस्याओं का समाधान होता है।

सेना में अग्निवीर व्यवस्था की आलोचनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में सेवा देने के लिए गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं का लगातार बढ़ता रुझान,उत्साह बढ़ाने वाला है।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शाह, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष प्रेम सिंह खत्री ,कैप्टन सुरेंद्र सिंह देवली ,कैप्टन नैन सिंह सहित गढ़वाल रेजीमेंट के सूबेदार मेजर नंद किशोर ,यूथ फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर चौधरी विक्रम सिंह ,शिविर प्रभारी सेनि सूबेदार प्रेम सिंह व प्रशिक्षक लांस नायक जीत सिंह सहित पूर्व सैनिक व प्रशिक्षण ले रहे युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!