रुड़की में कांवड़ पटरी मार्ग पर चार बाइकों की भिड़ंत,तीन की मौत,6 घायल।

रुड़की में कांवड़ पटरी मार्ग पर चार बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत ,6 घायल।

रुड़की (हरिद्वार):-22 अगस्त 2026

कलियर कावड़ पटरी रोड पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया,जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सड़क हादसे में मृतकों की पहचान अयान (उम्र 18 वर्ष) पुत्र शहजाद निवासी बिझोली कोतवाली मंगलौर, राजू (उम्र 24 वर्ष) पुत्र कदम सिंह, और राजीव (उम्र 18 वर्ष) पुत्र मोल्हड सिंह निवासी रहमतपुर कोतवाली पिरान कलियर हुई है, वहीं हादसे में घायल आदित्य चंद्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र निवासी खंजरपुर, गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है, अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

एक माह में दूसरी बार बड़ा हादसा:-कावड़ पटरी रोड पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।करीब एक माह पहले भी इसी मार्ग पर बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार रात एक बार फिर आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए.लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे में शामिल वाहनों तथा घायलों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!