उत्तराखंड SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी,71.58 लाख टोटल वोटर्स,प्री-एसआईआर डाटा से 8 लाख से ज्यादा नाम कटे,ऐसे चेक करें अपना नाम।

उत्तराखंड SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी,71.58 लाख टोटल वोटर्स,प्री-एसआईआर डाटा से 8 लाख से ज्यादा नाम कटे,ऐसे चेक करें अपना नाम।

देहरादून:-03 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की एलिजिबिलिटी तिथि के आधार पर मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान संपन्न हो गया है। उत्तराखंड में 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-SIR की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची पब्लिश की गई। ऐसे में दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार,उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में कुल मतदाताओं की संख्या 71 लाख 58 हजार 949 हो गई है।

प्रदेश में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून 2026 को शुरू होने के दौरान 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता थे. गणना फॉर्म बांटने और उसके एकत्र करने के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता शामिल रहे। इसके बाद आयोग ने तय तिथि के अनुसार,14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक वोटर्स को दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया।

13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 3 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।अंतिम वोटर लिस्ट में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों (पोलिंग स्टेशन) की संख्या 12 हजार 543 है.
अंतिम मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाताओं में से,34 लाख 21 हजार 36 महिलाएं हैं.37 लाख 37 हजार 701 पुरुष,और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।प्रदेश में 18-19 उम्र में 72 हजार 656 मतदाता हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1 लाख 22 हजार 892 मतदाता शामिल हैं।

प्रदेश में SIR अभियान के दावे/आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 1 लाख 29 हजार 872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं, जबकि 1 लाख 4 हजार 708 मतदाताओं के नाम को हटाया गया है. इसमें फॉर्म 7 के मुताबिक 7 हजार 522 और इन-एलिजिबल कैटेगरी में पाए 97 हजार 108 लोगों के नाम काटे गए हैं।

फॉर्म 6 और 7 के आवेदन: एसआईआर के दौरान निर्वाचन आयोग को फॉर्म- 6 (न्यू वोटर्स) के तहत 1 लाख 46 हजार 511 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1 लाख 29 हजार 872 आवेदन को स्वीकार किया गया, जबकि 16 हजार 639 आवेदनों को निरस्त किया गया. इसी तरह कुल 96 हजार 704 आवेदन फॉर्म- 7 (मतदाता सूची से किसी का नाम हटवाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करने के लिए) के जरिए प्राप्त हुआ, जिसमें से 89 हजार 182 आवेदन को निरस्त किया गया. जबकि 7 हजार 522 आवेदन को स्वीकार किया गया। यानी 7 हजार 522 मतदाताओं का नाम काटा गया है. इसके अलावा, जिन 24 लाख मतदाताओं को त्रुटियों पर नोटिस भेजा गया था, उसमें से 97 हजार 186 मतदाताओं को इन एलिजिबल मार्क किया गया है।

प्री-एसआईआर के दौरान 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता चिन्हित किए गए थे. जिसके बाद 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट सूची में 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता दर्ज किए गए थे. यानी 8 लाख 26 हजार 977 मतदाता एब्सेंट/शिफ्टेड/डेथ/डुप्लीकेट वोटर्स यानी ASDD माने गए। इनमें से कुछ वोटर्स ने आपत्तियां और दावे दर्ज किए, जिसके बाद 25 हजार 164 मतदाताओं को अंतिम सूची में जगह दी गई. यानी 8 लाख 26 हजार 977 मतदाताओं में से 25 हजार 164 मतदाताओं को जगह मिली।

अब 3 अक्टूबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की गई. ऐसे में देखें तो ड्राफ्ट सूची के मुताबिक 1 लाख 4 हजार 708 वोटर्स के नाम काटे गए हैं। लेकिन अगर प्री-एसआईआई सूची के तहत देखें तो 8 लाख 1 हजार 103 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की जिलावार स्थिति:- उत्तराखंड में टोटल 71,58,949 मतदाता हैं. जिसमें 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

गढ़वाल मंडल- उत्तरकाशी में 2 लाख 25 हजार 50 मतदाता हैं. जिसमें 1 लाख 17 हजार 314 पुरुष, 1लाख 07 हजार 734 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

चमोली में 2 लाख 76 हजार 007 मतदाता हैं. जिसमें 1 लाख 41 हजार 891 पुरुष, 1 लाख 34 हजार 115 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

रुद्रप्रयाग में 1 लाख 82 हजार 436 मतदाता हैं. जिसमें 92 हजार 134 पुरुष, 90 हजार 302 महिला शामिल हैं।

टिहरी गढ़वाल में 4 लाख 66 हजार 638 मतदाता हैं. जिसमें 2 लाख 43 हजार 051 पुरुष, 2 लाख 23 हजार 583 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

देहरादून में 11 लाख 94 हजार 797 मतदाता हैं. जिसमें 6 लाख 17 हजार 041 पुरुष, 5 लाख 77 हजार 706 महिला और 50 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

हरिद्वार में 12 लाख 45 हजार 458 मतदाता हैं. जिसमें 6 लाख 65 हजार 203 पुरुष, 5 लाख 80 हजार 154 महिला और 101 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

पौड़ी गढ़वाल में 5 लाख 07 हजार 135 मतदाता हैं. जिसमें 2 लाख 64 हजार 235 पुरुष, 2 लाख 42 हजार 890 महिला और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

कुमाऊं मंडल- पिथौरागढ़ में 3 लाख 43 हजार 638 मतदाता हैं। जिसमें 1 लाख 75 हजार 865 पुरुष, 1 लाख 67 हजार 771 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

बागेश्वर में 2 लाख 05 हजार 689 मतदाता हैं. जिसमें 1 लाख 05 हजार 817 पुरुष, 99 हजार 872 महिला मतदाता शामिल हैं।

अल्मोड़ा में 4 लाख 76 हजार 536 मतदाता हैं. जिसमें 2 लाख 48 हजार 865 पुरुष, 2 लाख 27 हजार 667 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

चंपावत में 1 लाख 90 हजार 988 मतदाता हैं. जिसमें 1 लाख 802 पुरुष, 90 हजार 185 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

नैनीताल में 6 लाख 97 हजार 547 मतदाता हैं। जिसमें 3 लाख 63 हजार 095 पुरुष, 3 लाख 34 हजार 440 महिला और 12 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

उधम सिंह नगर में 11 हजार 47 हजार 030 मतदाता हैं. जिसमें 6 लाख 02 हजार 388 पुरुष, 5 लाख 44 हजार 617 महिला और 25 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

ऐसे चेक करें अपना नाम: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर जनता देख सकती है. इसके साथ ही, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DIO), इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) कार्यालय या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से भी सूची प्राप्त की जा सकती है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किसी भी वजह से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वो सभी फॉर्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के जरिए ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के जरिए ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!