मोटरसाईकिल चोरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा पुरसाडी जेल

मोटरसाईकिल चोरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा पुरसाडी जेल

मेहलचौरी (गैरसैंण)-18 मई 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

कोतवाली गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचौरी बाजार से मोटरसाइकिल चुराने वाले दोनों चोरों को गिरफ्तारी के बाद सोमवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन गैरसैंण की अदालत में प्रस्तुत किया गया। अब तक की जांच और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त विवेक कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार निवासी मूसौं गैरसैंण जो वर्तमान निवासी देवीपुराचौड मालधन – रामनगर व विक्रम कुमार उर्फ विक्की उम्र 27 वर्ष पुत्र बलवंत राम गडेऊ लग्गा पंचाली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला चमोली की पुरसाडी जेल भेज दिया है। मामले को लेकर विवेचना अधिकारी चौकी प्रभारी मेहलचौरी बिशनलाल ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है , जिसके पूर्ण होने पर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 15 मई की रात लगभग पौने बारह बजे दोनों युवकों ने मेहलचौरी पुलिस चौकी के नजदीक से सचिन नेगी की दुकान के समीप खडी नई पल्सर बाईक चुरा ली , जिसे दोनों ने कुछ आगे जाकर माईथान सड़क की डाबरेशन पुल के पास छुपा दिया, मिली शिकायत के आधार पर मामले की सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय सूचनाओं के आधार पुलिस ने जाल बिछाकर 17 मई को दोनों युवकों को मय बाईक के गिरफ्तार कर लिया था।

अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) व 317 (2) के तहत चोरी व माल बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था ।जिसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। मामले में एक अभियुक्त विक्रम कुमार पहले भी वाहन दुर्घटना में लापरवाही से वाहन चलाने में जेल की हवा खा चुका है,2022 में तब आगरचट्टी जिनगौड मार्ग पर हुई सडक दुर्घटना में लापरवाही से वाहन चलाने में तीन लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!