पती ने पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला,तीन साल पहले हुई थी शादी,आरोपी पति मौके से फरार।

पती ने पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला,तीन साल पहले हुई थी शादी,आरोपी पति मौके से फरार।

विकासनगर (देहरादून):-08 अक्टूबर 2026

देहरादून जनपद के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर कालसी तहसील से नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कालसी के कचटा गांव में पति-पत्नी के बीच आपस में झगड़ा गया था। जिसमें पति के सिर पर खून सवार हो गया। उसके सिर पर खून इस कदर हावी हो गया कि उसने तैश में आकर अपनी पत्नी पर धारधार हथियार दरांती से हमला कर दिया। हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई। कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति फरार हो गया है। जैसे ही हत्या की सूचना मिली, वैसे ही गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कालसी तहसील से नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल, राजेंद्र लाल समेत कालसी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। पुलिस लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल ने बताया कि,कचटा गांव में आपसी झगड़े में पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पत्नी की गले और चहेरे पर धारदार हथियार के निशान हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार रविन्द्र असवाल ने बताया कि मृतका की मायके वालों की ओर से तहरीर दी गई है,आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, तीन वर्ष पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। आरोपी की उम्र 24 साल और मृतका की उम्र 22 साल बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!