जसपुर में ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत।

जसपुर में ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत।

जसपुर (उधमसिंह नगर):-10 अक्टूबर 2026

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. हादसा टाटा 709 और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में ई-रिक्शा चालक भी शामिल है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद टाटा 709 का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घटना के मुताबिक, जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास ई-रिक्शा और टाटा 709 के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों का उपचार किया जा रहा है।

मृतकों में ई-रिक्शा चालक शहजाद पुत्र रमजान अली की पहचान हो गई है. वहीं, दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. तीसरे मृतक की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टाटा 709 और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हुई थी।

एसपी काशीपुर स्वप्निक किशोर सिंह ने बताया कि,दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टाटा 709 का चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन मालिक और संबंधित कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटा ली गई है। एसपी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान और हादसे में घायल लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!