ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बस हादसे की एक घायल ने बताई हादसे की वजह।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बस हादसे की एक घायल ने बताई वजह।

ऋषिकेश:-18 नवंबर 2026

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही हैं। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा दर्दनाक बस हादसे ने एक बार फिर हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी एक बस विश्वनाथ सेवा की बस संख्या (UK09PA-9779) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।अब इस हादसे की वजह पर एक घायल यात्री ने पर्दा उठा दिया है।

घायल पंकज ने इस भयावह मंजर को अपनी आंखों से देखा, वो भी इसी बस में सवार थे। पंकज ने हादसे के पीछे चालक की बड़ी लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती पंकज ने बताया कि सफर की शुरुआत से ही बस की रफ्तार काफी तेज थी। पहाड़ी रास्तों के खतरनाक मोड़ों पर भी चालक बस की स्पीड कम नहीं कर रहा था। पंकज के अनुसार, बस में सवार कई यात्रियों ने खतरे को भांपते हुए चालक को बार-बार टोका और गाड़ी धीमे चलाने को कहा।लेकिन, चालक ने यात्रियों की चेतावनी को पूरी तरह अनसुना कर दिया। देखते ही देखते बस कुछ दूरी पर हादसे का शिकार हो गई। घायल पंकज ने बताया कि कुछ ही पल बाद गूलर के पास एक मोड़ पर बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायल लोग मदद के लिए पुकारने लगे। गूलर के पास हुए हादसे में बस में कुल 34 लोग सवार थे। हादसे में 9 लोगों की जान गई है,जबकि 25 लोग घायल हैं।

गौर हो कि कल मंगलवार सुबह उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। यहां गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर घायल हो गए। बस में करीब 34 लोग सवार बताए गए हैं। वहीं गूलर बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।

मृतकों का विवरण

1.विक्की पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष।
2.पुन्नू पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 55 वर्ष।
3.राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
4.राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग, उम्र 48 वर्ष (बस चालक)।
5.अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष (हेल्पर/परिचालक)।
6- दीपक गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहाग पुर मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
7- विकास गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहागपुर मध्य प्रदेश उम्र 60वर्ष
8-रोहित कश्यप निवासी संभल चंदौसी उम्र 35 वर्ष
9-सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गोपेश्वर चमोली उम्र 55 वर्ष

घायल व्यक्तियों का विवरण

1- मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
2- राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
3-अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
5-अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
6-बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
7-आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
8-नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
9-राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
10-जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
11-पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
12-संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।
13-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।
14-मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष
15-सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
16-खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष।
17- नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष।
18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
19-आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष।
20-पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।
21-अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।
22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25-रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष।

उक्त दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!