हल्द्वानी के रानीबाग में बड़ा दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस में 4 साल की बच्ची को कुचला।

हल्द्वानी के रानीबाग में बड़ा दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस में 4 साल की बच्ची को कुचला।

हल्द्वानी-20 अप्रैल 2026

हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रोडवेज बस ने 4 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि रानीबाग क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान स्कूल से आ रही 4 साल की बच्ची अचानक बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने बस नहीं रोकी और बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ गया हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को। समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर ट्रैफिक नियमों के पालन और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!