गैरसैंण विकासखंड के सरकारी विधालयों में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव,पहले सप्ताह में ही 1500 विधार्थियों ने लिया प्रवेश।

गैरसैंण विकासखंड के सरकारी विधालयों में
धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव,पहले सप्ताह में ही 1500 विधार्थियों ने लिया प्रवेश।

गैरसैंण-08 अप्रैल 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला

सरकारी विधालयों में उत्साहपूर्ण शिक्षा का माहौल बनाने को लेकर विकासखंड गैरसैंण के विभिन्न विधालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पहले सप्ताह में ही 1500 विधार्थियों के प्रवेश लेने से शिक्षा विभाग में भी उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ शुरू किए गये कार्यक्रमों में नये प्रवेशी नौनिहालों के साथ ही उनके अभिभावकों का माल्यार्पण ओर गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। जिसके तहत भराडीसैंण,गैरसैंण,मेहलचौरी,आगरचट्टी ,हरगढ, रोहिडा ,पंचाली ,पजियाणाखाल, कुशरानी लाटूगैर,नैल व कुनीगाड क्षेत्र के प्राथमिक जूनियर व इंटर कालेजों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाए गये।

इस अवसर पर राजकीय आदर्श इंटर कालेज मेहलचौरी में प्रवेशोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधालय परिसर में स्वच्छता एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु फिट इंडिया एवं स्वच्छ विद्यालय–स्वस्थ विद्यालय विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मेहलचौरी रेनू नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य रेवती मढवाल , जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश बिष्ट,प्रधानाचार्य आशीष जोशी सहित विद्यालय के शिक्षकगणों द्वारा नवागन्तुक बच्चों ओर अभिभावकों का परिचय के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। शिक्षकों द्वारा बच्चों को विद्यालय की गतिविधियों, दैनिक समय-सारणी, अनुशासन, उपस्थिति तथा पोषक शिक्षण वातावरण के बारे में विस्तार से बताया गया।

✅सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

प्रवेशोत्सव के अवसर पर अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकार दी गयी। जिसमें निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा (RTE) के तहत कक्षा 1 से 8 तक सभी बच्चों को पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें एवं गणवेश सुविधा दिए जाने व पौष्टिक मध्याहन भोजन की उपलब्धता की जानकारी दी गयी। पात्र विद्यार्थियों को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई। समय-समय पर हीमोग्लोबिन , दंत परीक्षण, दृष्टि परीक्षण एवं टीकाकरण शिविरों का आयोजन,बाल सुरक्षा एवं बाल संरक्षण जागरूकता के तहत बाल श्रम, बाल विवाह 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, तथा विद्यालय में सुरक्षित वातावरण की जानकारी के साथ ही
बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु विद्यालय में योग, खेलकूद, कला, संगीत एवं बेग-फ्री डे जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य आशीष जोशी ने बताया की नये सत्र में अब तक कुल 30 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज और राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने शिरकत कर नौनिहालों के साथ ही अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड सभासद उमा ढौंडियाल, गोविंद सिंह,हरेन्द्र सिंह व विधालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

➡️गैरसैंण विकासखंड के सरकारी विधालयों में 1500 बच्चों ने लिया प्रवेश-खंड शिक्षा अधिकारी⤵️

सरकारी विधालयों में नये प्रवेशों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी गैरसैंण विनोद मटुडा ने बताया की पहले सप्ताह में नये प्रवेशों की संख्या उत्साहजनक रही है । गत वर्ष में शिक्षा विभाग ओर शिक्षकों के बेहतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप अब तक 200 सरकारी स्कूलों में लगभग 1500 विधार्थी प्रवेश ले चुके हैं। सरकारी स्कूलों में जिनमें प्राथमिक स्तर पर पहली कक्षा में 497 नौनिहालों ने प्रवेश लिया है, जो काफी उत्साहजनक है। जूनियर स्तर पर कुल 735 विधार्थियों में छठी कक्षा में 719 ,सातवीं में 7 व आठवीं में 9 विधार्थियों ने प्रवेश लिया है। इंटर स्तर पर कुल 254 में से नवीं में 248 दसवीं में 4 व बारहवीं में 2 विधार्थियों ने प्रवेश लिया है। विकासखंड गैरसैंण में 200 विधालयों की संख्या 135 प्राथमिक 33 जूनियर 11 हाईस्कूल व 21 इंटर कालेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!