बाजपुर में पहचान छुपाकर की दोस्ती और फिर शादी,गोश्त खाने को किया मजबूर,7 पर मुकदमा दर्ज।

बाजपुर में पहचान छुपाकर की दोस्ती और फिर शादी,गोश्त खाने को किया मजबूर,7 पर मुकदमा दर्ज।

बाजपुर (उधमसिंह नगर):-17 सितंबर 2026

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है,जहां पर एक युवती ने युवक पर नाबालिक अवस्था में पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म छिपाकर शादी करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस पूरे मामले में युवती के पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र की निवासी एक युवती ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम कनौरा निवासी इमरान पुत्र इरफान ने नाबालिक अवस्था में पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम पर उसके साथ दोस्ती की थी। आरोप है कि इमरान ने उसे प्रेमजाल में फसाया और बैलपड़ाव में किराए के कमरे में रखा। शादी का झांसा देकर करीब 1 साल तक उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इमरान ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर उससे शादी की। बताया कि,शादी के वक्त युवती की उम्र 17 वर्ष थी। बाद में जब युवती को अपने पति के धर्म के संबंध में जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी को गोश्त खिलाने का प्रयास किया। इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग युवती से दहेज लाने के ताने देते हुए उसे प्रताड़ित करते रहे।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:- युवती ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए मारपीट और गाली गलौज के विषय में पुलिस को जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इमरान, जेबुल निशा, आयान, उस्मान, मुस्कान, शबनम और इरफान निवासी ग्राम कनौरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 137(2), 87, 85, 115(2), 351(3) और 352 के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 तथा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!