बिग बॉस’ फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार।

‘बिग बॉस’ फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार।

देहरादून:-06 अक्टूबर 2026

‘बिग बॉस’ फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को मंगलवार को अपने कजिन-इन-लॉ राज सिंह चौहान के साथ मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

राज की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अनुराग और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनुराग के साथ उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, राज एक नेक्सा कार शोरूम में काम करते हैं। 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) कुछ युवकों के साथ उनसे मिलने आए। काम में व्यस्त होने के कारण राज ने बाद में मिलने का सुझाव दिया। उसी रात करीब 8 बजे वह येलो हिल्स कैफे गए, जहां अनुराग और उनके साथी एक कार में मौजूद थे।

बातचीत के दौरान अनुराग ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और दावा किया कि उन्होंने दो हत्याएं की हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोप है कि इसके बाद अनुराग ने पीछे से राज की गर्दन पकड़ी और उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। जब वह फोन नहीं छीन पाए, तो उन्होंने अपने साथियों को राज को जान से मारने का आदेश दिया।

राज चौहान का आरोप है कि आरोपियों ने कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की और लोहे की रॉड या वैसी ही किसी चीज से उनके सिर, छाती और चेहरे पर वार किया। एक आरोपी पर चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाने का भी आरोप है।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी घड़ी और सोने की चेन भी जबरन छीन ली गई। बताया जाता है कि राज की कजिन रितिका डोभाल, अनुराग की पत्नी हैं। कपल के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। अनुराग ने इसी विवाद पर चर्चा करने के लिए राज को बुलाया था। बातचीत के दौरान बहस बढ़ने के बाद कथित मारपीट हुई।

पुलिस को दी गई शिकायत में राज ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उनका मोबाइल फोन अनलॉक नहीं कर पाए, तो अनुराग ने एसएसपी को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बाईपास पुलिस चौकी के इंचार्ज पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!