उत्तराखण्ड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट।

उत्तराखण्ड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट।

देहरादून:-06 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट-डॉ जयदेव पंवार।

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बड़ा करवट लेने जा रहा है। जी हां बीते सोमवार की रात्रि से ही प्रदेश के कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश देखने को मिल रही है। वहीं अगले 5 दिन प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना बरकरार है। इसके अलावा 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो 6 अक्टूबर यानी आज मंगलवार को अल्मोड़ा ,नैनीताल चंपावत, देहरादून ,टिहरी पौड़ी, हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि 4200 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है जिसके लिए यलो अलर्ट रखा गया है।

7 अक्टूबर को अल्मोड़ा नैनीताल,चंपावत ,टिहरी देहरादून, उधम सिंह नगर पौड़ी ,हरिद्वार जिले में झोंकेदार हवाएं व आकशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश देखने को मिल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

8 अक्टूबर को देहरादून टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी एवं नैनीताल जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट बरकरार रहने वाला है। जबकि 9 अक्टूबर को देहरादून टिहरी ,पौड़ी, नैनीताल चमोली, रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं व बारिश का दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए यलो अलर्ट जारी रहेगा।

10 -11 अक्टूबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 3800 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!