12 दिन बाद मिला BRO जवान पंकज सिंह का शव,नीती घाटी आपदा में हुए थे लापता।

12 दिन बाद मिला BRO जवान पंकज सिंह का शव,नीती घाटी आपदा में हुए थे लापता।

जोतिर्मठ (चमोली):-22 अगस्त 2026

चमोली की नीती घाटी के तमक क्षेत्र में 10 अगस्त 2026 को आई प्रचंड और विनाशकारी आपदा के दौरान लापता हुए BRO जवान पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। गढ़वाल स्काउट आर्मी की टीम, 20 एडीयू के जवान और आर्मी डॉग की मदद से लगातार खोजबीन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान धौलीगंगा नदी के किनारे भलागांव के पास पंकज सिंह का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर BRO के जवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था।

विगत 10 अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक हवलदार पंकज रुधौला लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस व प्रशासन सहित विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

लापता चालक की तलाश के लिए चमोली पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स की टीमें लगातार अभियान में जुटी रहीं। तमक नाले एवं आसपास के संभावित स्थानों के साथ-साथ नदी के किनारे भी सघन खोजबीन की जाती रही।

सर्च अभियान में सर्च एंड रेस्क्यू डॉग स्क्वॉड, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की विशेष टीमें भी सक्रिय रहीं। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी एवं सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली गई। तेज बहाव, मलबे एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार संभावित स्थानों को खंगालती रहीं। लगातार 12 दिनों तक चले सघन सर्च अभियान के दौरान आज धौलीगंगा नदी के किनारे भलागांव के समीप पंकज रुधौला का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!