हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध ठिकाने पर चला बुलडोजर, 50 लाख से ज्यादा की सरकारी जमीन मुक्त।

हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध ठिकाने पर चला बुलडोजर, 50 लाख से ज्यादा की सरकारी जमीन मुक्त।

नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)- 20 जून 2026

ऊधम सिंह नगर में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नानकमत्ता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। वही ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में पुलिस और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

कार्रवाई के दौरान करीब 2 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार तारा सिंह पर डकैती, लूट, अपहरण, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 27 मुकदमे दर्ज हैं और वह वर्तमान में जेल में बंद है। जांच में सामने आया कि नानकसागर बांध क्षेत्र में सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण किए गए थे। पुलिस का आरोप है कि इन स्थानों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।नियमित प्रक्रिया के बाद तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पुलिस बल, पीएसी और फायर सर्विस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की कार्रवाई की।

इस दौरान अवैध पक्के निर्माण के साथ एक अवैध धार्मिक संरचना को भी हटाया गया। इस दौरान एस डी एम तुषार सैनी ने कहा कि नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। 40 लाख से ऊपर का अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!