छात्रसंघ समारोह में पहुंचे थे सीएम धामी,युवकों के बीच हुआ विवाद,एक छात्र हुआ घायल।
देहरादून-11 अप्रैल 2026
डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह उस समय विवादों में आ गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से निकलने के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम से निकलने के बाद हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की प्रस्तुति के बीच अचानक माहौल बिगड़ गया। हरियाणवी गानों में डांस कर रहे छात्रों के बीच कहासुनी हो गई।
आज सीएम धामी देहरादून डीएवी कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रसंघ समारोह में हिस्सा लिया। सीएम धामी के कार्यक्रम में के बाद डीएवी में छात्रों के बीच विवाद भी हुआ। आज डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। समारोह का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम से चले गए।
कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दे रहे थे, उसी दौरान डांस करते हुए एक छात्र किसी छात्रा पर गिर गया। छात्रा के पक्ष के छात्रों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। इसी दौरान छात्र को किसी का कड़ा लग गया और छात्र घायल हो गया। अन्य छात्रों ने मामले को शांत कराया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे घर भेज दिया गया।
कोतवाली डालनवाला एसएसआई कुलेंद्र रावत ने बताया डांस करते हुए उसे किसी का कड़ा लगा जिससे उसे चोट आई। उसके बाद किसी छात्रा पर गिर गया। जिससे छात्रा के पक्ष के छात्रों के साथ हाथापाई की। छात्र का उपचार करवाने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
