कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:-विधानसभा के बाहर कांग्रेसी बैठे धरने पर,प्रदेश में महिला आरक्षण लागू करने की मांग।

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:-विधानसभा के बाहर कांग्रेसी बैठे धरने पर,प्रदेश में महिला आरक्षण लागू करने की मांग।

देहरादून-23 अप्रैल 2026

महिला आरक्षण की लड़ाई अब उत्तराखंड में और तेज देखी जा रही है, जहां भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है वहीं कांग्रेस ने भी विधानसभा के बाहर अपना एक दिवसीय धरना आज शुरू किया है, सुबह से ही कांग्रेसी लगातार जुटने लगे हैं और महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार जो विशेष सत्र कर रही है उसमें प्रदेश में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का कानून बनाकर उसे लागू करने का काम करें और यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस का पूरा समर्थन सरकार के साथ रहेगा।

उत्तराखंड सरकार महिला आरक्षण को लेकर आगामी 28 तारीख़ को विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने जा रही है. ऐसे मना जा रहा है कि लोकसभा में 33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा सरकार उत्तराखंड की विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करने जा रही है, जिसको लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ धरना दिया और प्रदर्शन किया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान सदन के अंदर और सदन के बाहर विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो राज्य भर में इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम महिला आरक्षण का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि 2023 में जो बिल सदन में पास हो चुका है उस पर सरकार आगे क्यों नहीं बढ़ना चाहती उसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर 33% आरक्षण देना ही है तो उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से ही उस बिल को लागू किया जाए। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार से इस पर राजनीति कर रही है और देशभर में आगे उनकी सरकार काबिज हो सके उसका एक नया फार्मूला निकाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!