ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की गई जान।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की गई जान।

टिहरी गढ़वाल:-28 जून 2026

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास चढ़ाई पर एक ट्रक पीछे फिसल गया। पीछे चल रहे दूसरे ट्रक और बाइक की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक पलटने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिहरी जिले के मूल्यागांव के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पानीपत से श्रीनगर गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक चढ़ाई पर अचानक पीछे की ओर फिसलने लगा। बताया जा रहा ट्रक के पीछे आ रहे दूसरे ट्रक चालक ने भी वाहन को पीछे करना शुरू कर दिया।

इसी दौरान बाइक सवार अंकित अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी नौनी के साथ वहां से गुजर रहे थे, अचानक ट्रकों को पीछे आता देख वे संभल नहीं पाए और उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मासूम नौनी ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!