अल्मोड़ा के सैली गांव में पिता की हत्या कर फरार बेटी व हरियाणा का दामाद गिरफ्तार।

अल्मोड़ा के सैली गांव में पिता की हत्या कर फरार बेटी व हरियाणा का दामाद गिरफ्तार।

जागेश्वर (अल्मोड़ा):-28 जून 2026

जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सैली गांव में ससुर की हत्या मामले में दामाद और बेटी को पुलिस ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. जो अब पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

बता दें कि दन्या थाना क्षेत्र के सैली गांव निवासी नारायण दत्त ने दन्या थाने में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया था कि बीती 20 जून की रात को उनके बेटे चंद्रशेखर के साथ उसके दामाद धर्मवीर शर्मा निवासी हांसी (हरियाणा), बेटी जानकी पांडे और पत्नी ने दरांती से सिर एवं शरीर पर जानलेवा हमला किया है।ऐसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां 21 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के दामाद और बेटी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना दन्या में धारा 103(1), 3(5), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा सीओ को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए रवाना किया गया, जबकि, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटना के बाद से ही फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जबकि, करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई होटल, ढाबों को चेक किया गया। तहकीकात के दौरान 23 जून को आरोपियों की कार संख्या HR 21 T 0835 को हरियाणा के हिसार से बरामद किया गया। सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 जून को आरोपियों के कटरा में छुपे होने की सूचना मिली. जिस पर जम्मू कश्मीर के थाना कटरा पुलिस से समन्वय स्थापित किया। इसी कड़ी में 26 जून को आरोपी दामाद और बेटी को कटरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद 27 जून को दोनों को अल्मोड़ा के दन्या थाने लाया गया। विवेचना के दौरान बयान, गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी का घटना में शामिल होना नहीं पाया गया।

अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि आरोपियों का कहना था कि चंद्रशेखर अपनी बेटी जानकी पांडे की शादी से पहले उसके साथ अत्याचार करता था। जिससे जानकी पांडे और दामाद धर्मवीर शर्मा उनसे (चंद्रशेखर) से रंजिश रखते थे। करीब एक महीने पहले से दोनों चंद्रशेखर को मारने की प्लानिंग बना रहे थे।

आरोपियों के पास सैली गांव आने के लिए पैसे नहीं हो पा रहे थे, इसलिए आरोपी धर्मवीर शर्मा ने अपने सोने की अंगूठी और जानकी पांडे ने अपना मंगलसूत्र व कान के झुमके बेचने की प्लानिंग बनाई। फिर कार में 20-21 जून की रात चंद्रशेखर के घर आए और चंद्रशेखर को दरांती से वार कर गंभीर रूप से घायल कर मरा समझ कर भाग गए।इस दौरान आरोपियों ने अपने कई ठिकाने बदले।आखिरकार जम्मू कश्मीर के कटरा में जाकर छिप गए। आरोपी दामाद धर्मवीर शर्मा की निशादेही पर सौधारा बैंड के पास से आला कत्ल दरांती और उसकी खून से सनी कमीज बरामद की गई।

आरोपी धर्मवीर शर्मा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ हरियाणा में पहले से 12 मुकदमें दर्ज है। पुलिस उन्हें भी खगलने में लगी है। वहीं, हत्यारों की खोज में लगी पुलिस टीम की कार्रवाई की एसएसपी घोड़के ने सराहना की साथ ही पुलिस टीम को 2500 रुपए की नगद धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!