हल्द्वानी में 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म,पड़ोसी युवक ने दोस्ती के बहाने किया था शोषण।
हल्द्वानी:-23 सितंबर 2026
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक 15 साल की नाबालिक किशोरी के साथ एक पड़ोस में रहने वाले युवक ने बहला फुसलाकर उससे ना सिर्फ दोस्ती की बल्कि जबरन संबंध भी बनाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिक किशोरी ने पेट दर्द के बाद बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही मामले की जांच पड़ताल जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसने किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब जून के महीने में किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा जिसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची के गर्भवती होने की बात बताई।
डॉक्टर ने परिजनों को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को घटना के विषय में अवगत कराने को कहा। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। वही नाबालिक के गर्भवती होने पर मामला कोर्ट में पहुंचा तो डॉक्टरों की राय और स्थिति की समीक्षा के बाद हाई रिस्क डिलीवरी प्रोटोकॉल के तहत किशोरी का सुरक्षित प्रसव कराया गया। किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है और फिलहाल दोनों की स्थिति पूरी तरह स्वस्थ है। कोर्ट के निर्देश पर डॉक्टरों का एक विशेष पैनल नवजात का डीएनए सैंपल लेगा जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
