नैनीताल में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा।
नैनीताल-12 जून 2026
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया. मल्ली ताल क्षेत्र में जल संस्थान का बेकाबू ट्रक पहले कार से टकराया। इसके बाद ट्रक ने दिल्ली की दो महिला पर्यटकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों मिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई थी,जिन्हें पुलिस ने तत्काल पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मल्लीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान का बेकाबू ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया, जिससे दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले जल संस्थान का ट्रक अचानक से बेकाबू होकर पहले एक वैन से टकराया, इसके बाद भी ड्राइवर ट्रक को काबू नहीं कर पाया और ट्रक तेजी से सड़क किनारे मौजूद लोगों की ओर बढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दिल्ली निवासी दो महिला पर्यटक ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े
सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और सभासद भी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि रितु डांग (42) व भारवी (20) दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जल संस्थान के वाहन संचालन पर सवाल उठाए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया घटना के बाद ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल ट्रक चालक घटना के बाद खुद कोतवाली पहुंच गया था. हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में दिल्ली की दो पर्यटक मां और बेटी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी।
