देहरादून में बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हुआ नंदा की चौकी पुल बन कर हुआ तैयार,जल्द खोले जाने की तैयारी।

देहरादून में बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हुआ नंदा की चौकी पुल बन कर हुआ तैयार,जल्द खोले जाने की तैयारी।

देहरादून-30 जून 2026

राज्य में पिछले साल मानसून ने प्रदेश के तमाम हिस्सों में बड़ी तबाही मचाई थी।राजधानी देहरादून के तमाम हिस्सों में भी आपदा जैसे हालात बन गए थे। इसी क्रम में देहरादून के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से ही लोग नदी में बनाए गए अस्थायी मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन अभी तक पुल का काम पूरा नहीं हो पाया है। मंगलवार को प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। बातचीत के दौरान बताया कि पुल का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अगले 10 दिनों के भीतर पुल को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

बताया गया कि बाढ़ के कारण प्रभावित हुई इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की ओर से कार्य कराया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि इस बार पुल निर्माण में सामान्य ओपन फाउंडेशन के बजाय अधिक सुरक्षित और मजबूत वेल फाउंडेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे भविष्य में नदी के प्रभाव और प्राकृतिक चुनौतियों से पुल को अधिक सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही नदी के दोनों किनारों पर आरसीसी सुरक्षा दीवारों का निर्माण भी कराया जा रहा है तथा पुल के अन्य तीन पिलरों को भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का कार्य जारी है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत सिंह और ओमपाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!