गैरसैंण के नंदनी देवी के चयन परीक्षा में टापर होने का मामला निकला साईबर धोखाधडी,ईमेल के माध्यम से दी गयी थी गलत सूचना व सूची।

गैरसैंण के नंदनी देवी के चयन परीक्षा में टापर होने का मामला निकला साईबर धोखाधडी,ईमेल के माध्यम से दी गयी थी गलत सूचना व सूची।

मेहलचौरी (गैरसैंण):- 04 जून 2026
रिपोर्ट:- प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के कुनीगाड क्षेत्र की महिला नंदनी देवी के राज्य स्तरीय दो परीक्षाओं के टाप करने का मामला ईमेल के माध्यम से साईबर धोखाधडी साबित हुई है,जिसे नकल माफियाओं के बाद अब चयन परिणाम माफियाओं की धोखाधडी से जोड कर देखा जा रहा है। पूरे घटनाक्रम को लेकर महिला सहित पूरा परिवार तनाव में है।

घटनाक्रम के अनुसार नंदनी देवी को ईमेल के माध्यम से उनके समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन की सूचना दी गयी,जिसमें यूकेएसएसएससी व यूकेएपीएससी में उनके चयन होने के साथ ही अंतिम चयन सूची में शीर्ष पर दिखाया गया था। खुशी ओर उत्साह में ईमेल पर प्राप्त सूचना को सही मानते हुए उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने चयन की सूचना व चयन परिणाम की सूची को सोशियल मिडिया पर साझा कर दिया। जिसके बाद उन्हें सोशियल मिडिया पर मिल रही बधाईयों के बाद सभी प्रमुख अखबारों में भी समाचार छपने के बाद जब ये जानकारी अन्य अभ्यर्थियों को मिली तो उन्होंने यूकेपीएससी एवं यूकेएसएसएससी की बेबसाईड पर जानकारी ली तो,पता लगा की ऐसा कोई परिणाम घोषित ही नहीं हुआ है.जिसके बाद अन्य लोगों द्वारा नंदनी देवी को भी इसकी सूचना दी गयी तो तब उन्हें एहसास हुआ की उनके साथ साईबर धोखाधडी कर गलत चयन सूची ईमेल पर साझा की गयी है.जिसको लेकर नंदनी देवी ने कहा की जल्दबाजी में आयोग की प्रामाणिक वेबसाईड जांचने के बजाय ईमेल पर प्राप्त सूची व सूचना को सही मान लिया। अब मामले को लेकर बेहद मानसिक परेशानी से गुजर रही,नंदनी देवी ने प्रसारित सूचना को लेकर खेद प्रकट करते हुए मामले की शिकायत सक्षम अधिकारीयों तक पंहुचाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!