गहरी खाई में गिरी कार,पूर्व ब्लाक प्रमुख की दुर्घटना में मौत।

गहरी खाई में गिरी कार,पूर्व ब्लाक प्रमुख की दुर्घटना में मौत।

अल्मोड़ा-04 जून 2026

उत्तराखण्ड से दुखद खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक युवक की जिंदगी चली गई वहीं 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास उस समय घटित हुआ जब एक कार संख्या वाहन संख्या (यूके-04-2999) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार कुंदन सिंह बत्याल निवासी नाचनी पिथौरागढ़ की मौत हो गई.जबकि दो अन्य सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार अल्मोड़ा कांग्रेस की जनसभा से लौटकर वापस थल-नाचनी की ओर जा रही थी।बताया गया है कि कुंदन सिंह मुनस्यारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं वे कांग्रेस के नेता बताए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री  नेता हरीश रावत ने उनके आकस्मिक निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें अपनी राजनीतिक यात्रा का साथी बताया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से अल्मोड़ा पहुंचाया जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!