पौड़ी में बकरियां चरा रही महिला पर भालू का हमला, महिला ने तोडा दम।

पौड़ी में बकरियां चरा रही महिला पर भालू का हमला, महिला ने तोडा दम।

पौड़ी गढ़वाल:-01 अक्टूबर 2026

पहाड़ी इलाकों में लोगों का जीवन जीना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौड़ी जिले के नैनीडाँडा ब्लॉक से सामने आ रही है, जहाँ पर अपने देवर के साथ बकरियां चराने गई महिला पर भालू ने घातक हमला किया है। भालू के हमले में महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल चुकी है वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार के नैनीडांडा ब्लॉक ढंगलगांव निवासी 51 वर्षीय मंजू देवी पत्नी होशियार सिंह अपने देवर के साथ घर के नजदीक खेतों में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान बीते बुधवार को झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू का हमला इतना खौफनाक था कि महिला की चीख पुकार मच गई। मंजू की चीख सुनकर ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर घटनास्थल पहुंचे जिन्हें देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया।

घायल महिला के बेटे अभिषेक रावत ने बताया कि हमले में उनकी मां के कान के नीचे गहरे जख्म हुए हैं, वहीं भालू के झपटने के दौरान उनके कुछ दांत भी टूट गए। घायल मंजू देवी को परिजन उपचार के लिए रामनगर अस्पताल ले गए हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताते चलें गम्भीर रूप से घायल महिला को रामनगर संयुक्त अस्पताल लाते ही डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। हालांकि चेहरे पर अत्यधिक गंभीर चोटें होने के कारण शरीर से काफी खून बह चुका था जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उच्च केंद्र (सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी) रेफर करने की तैयारी की जा रही थी,लेकिन इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है महिला ने बचने के लिए दराती से भालू पर वार करने की कोशिश की, लेकिन भालू ने उनका हाथ भी चबा लिया था। बताते चलें पहाड़ी इलाका होने के कारण घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचने में ही करीब 3 से 4 घंटे का अधिक समय बीत चुका था जिसके कारण आज फिर एक परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!