भाजपा के बड़े नेताओं का अरविंद पांडे के आवास पहुंचना,गदरपुर में सियासी हलचल तेज।

भाजपा के बड़े नेताओं का अरविंद पांडे के आवास पहुंचना,गदरपुर में सियासी हलचल तेज।

गदरपुर- 26 मई 2026

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पर लगातार बड़े नेताओं की आवाजाही ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। बीते दिन पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी उनके निवास पहुंचे, जहां बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अरविंद पांडे के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी मुलाकात के बाद पूरे गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 चुनाव को देखते हुए भाजपा के भीतर रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है,हालांकि इन मुलाकातों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि पिछले दो वर्षों में विधायक अरविंद पांडे कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कभी जमीन विवाद, तो कभी भू-माफिया से जुड़े आरोपों को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा। वहीं उनके बेटे पर भी कई आरोप लगे, जबकि उनके आवास पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों ने भी राजनीतिक माहौल को गर्माया था।अब लगातार बड़े नेताओं की मुलाकातों के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि कहीं 2027 का चुनाव भाजपा के लिए भारी न पड़ जाय। अब ऐसे समय में भाजपा के बड़े नेताओं का लगातार अरविंद पांडे के आवास पहुंचना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है। हालांकि इन बैठकों के पीछे की असली वजह क्या है, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा। लेकिन इतना तय है कि 2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!