उधमसिंह नगर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौकरी का लालच देकर मिजोरम से लाई गई युवतियां बरामद।

उधमसिंह नगर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौकरी का लालच देकर मिजोरम से लाई गई युवतियां बरामद।

रुद्रपुर-05 मई 2026

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जहां मसाज आदि के काम के साथ कथित तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा भी चल रहा था। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. साथ ही मिजोरम की कुछ युवतियों का रेस्क्यू किया गया है।

दरअसल, उधम सिंह नगर जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम के इंचार्ज मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह कार्रवाई रुद्रपुर के व्यस्त इलाके गाबा चौक में स्थित दो स्पा सेंटरों पर की गई, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई युवतियां मिलीं, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि इन युवतियों को मिजोरम से लाया गया था। आरोप है कि उन्हें नौकरी का लालच देकर यहां लाया गया, फिर जबरन इस अवैध धंधे में धकेल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिजोरम पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल रही, जिससे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सके।

पुलिस ने मौके से संचालकों और संबंधित लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही सभी पीड़ित युवतियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और आवश्यक सहायता दी जा रही है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का कहना है कि इस तरह के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की मानव तस्करी या देह व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि, इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके. अभी मामले में कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!