फायरिंग की घटना मे फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को थाना रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फायरिंग की घटना मे फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को थाना रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून:-14 जुलाई 2026

रायपुर में हुई फायरिंग की घटना मे फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को थाना रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में आरोपी और उसके साथियों ने फायरिंग की थी,जिसमें 02 लोग घायल हुए थे।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयोग 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया।साथ ही फायरिंग की घटना में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस ने पहले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार 04 जुलाई को दिवाकर खंडूरी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार, देहरादून ने थाना रायपुर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 03 जुलाई की रात 09 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा तथा रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान 03-04 अज्ञात लोग दौडते हुए आये, जिनके द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से 02 फायर किये गये, जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर तथा 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी, जिन्हें उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनो उपचाराधीन है।पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जिसके बाद थाना रायपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपियों को पहले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मुकदमे की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में आरोपी ओम प्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल पुत्र जयप्रकाश का शामिल होना पाया गया। जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गयी पर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून ने 15000 का ईनाम घोषित किया गया।

थाना रायपुर प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से आरोपी ओमप्रकाश को सिक्यूआई रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!