SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी,ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हुए 71,33,785 मतदाता।
फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र देना होगा अनिवार्य।
प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 11733 से बढ़कर हुई 12543.
देहरादून-14 जुलाई 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं.बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपादित की जा रही है। प्रदेश में 8 जून से 7 जुलाई तक गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में 11733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 12543 हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच फार्म 6,7 और 8 पर दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस की अवधि एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख मतदाताओं में विभिन्न प्रकार की विसंगति प्राप्त हुई जिन्हें सम्बंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नोटिस की सुनावाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कल्सटर में कैंम्प लगाए जाएंगे, इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अतरिक्त नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड लेवल पर कैंप लगाने के भी निर्देश डीईओ / ईआरओ को दिए गए हैं। विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे फार्म 6 भरकर अपने नाम दर्ज करवाने हेतु ऑफलाइन मोड में अपने सम्बंधित बीएलओ से और ऑनलाइन मोड में ईसीआईनेट ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही फार्म 7 आरै 8 के जरिए नाम हटवाने और नाम में सुधार किया जा सकता है। वर्तमान में फार्म 6 और 8 के साथ एनेक्चर 4 भरना अनिवार्य है।
निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों की सूची
1. किसी भी केंद्रीय सरकार/राज्य सरकार/पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश।
2. 01.07.1987 से पूर्व भारत में सरकार / स्थानीय प्राधिकारी/बैंक/डाकघर/एलआईसी/पीएसयू द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र/प्रमाण पत्र/दस्तावेज ।
3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
4. पासपोर्ट ।
5. मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन / शैक्षिक प्रमाण पत्र।
6. सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र।
8. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी या किसी भी जाति का प्रमाण पत्र।
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहाँ कहीं अस्तित्व में हो)।
10. राज्य/स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर।
11. सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र ।
12. आधार के संबंध में, आयोग के निर्देश, पत्र संख्या 23/2025-ERS/Vol-II दिनांक 09.09.2025 के माध्यम से जारी, लागू होंगे।
उत्तराखंड में 8,26,977 मतदाताओं के कटे नाम
• देहरादून जिले में 1,86,008 मतदाताओं के कटें नाम।
• उधमसिंह नगर में 177673 मतदाताओं के कटें नाम।
• अल्मोड़ा में 55485 मतदाताओं के कटें नाम।
• पौड़ी गढ़वाल में 51359 मतदाताओं के कटें नाम।
• हरिद्वार में 130203 मतदाताओं के कटें नाम।
• नैनीताल में 71810 मतदाताओं के कटें नाम।
• टिहरी गढ़वाल में 43625 मतदाताओं के कटें नाम।
• चंपावत में 17718 मतदाताओं के कटें नाम।
• चमोली में 23436 मतदाताओं के कटें नाम।
• उत्तरकाशी में 18405 मतदाताओं के कटें नाम।
• पिथौरागढ़ में 27436 मतदाताओं के कटें नाम।
• बागेश्वर में 13010 मतदाताओं के कटें नाम।
• रुद्रप्रयाग में 10809 मतदाताओं के कटें नाम।
ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाताओं की जिलावार स्थिति..
उत्तराखंड राज्य में 71,33,785 मतदाता है। जिसमें 37,23,614 पुरुष, 34,09,954 महिला और 217 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।
हरिद्वार में 12,46,219 मतदाता हैं। जिसमें 6,64,795 पुरुष, 5,81,323 महिला और 101 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
नैनीताल में 6,93,325 मतदाता हैं। जिसमें 3,61,533 पुरुष, 3,31,781 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
अल्मोड़ा में 4,71,938 मतदाता हैं। जिसमें 2,46,337 पुरुष, 2,25,596 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
ऊधम सिंह नगर में 11,55,672 मतदाता हैं। जिसमें 6,06,826 पुरुष, 5,48,817 महिला और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पिथौरागढ़ में 3,41,497 मतदाता हैं। जिसमें 1,74,190 पुरुष, 1,67,304 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
बागेश्वर में 2,00,919 मतदाता हैं। जिसमें 1,03,273 पुरुष, 97,646 महिला और 0 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
चम्पावत में 1,88,924 मतदाता हैं। जिसमें 99,449 पुरुष, 89,474 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
चमोली में 2,72,187 मतदाता हैं। जिसमें 1,39,995 पुरुष, 1,32,191 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
उत्तरकाशी में 2,24,417 मतदाता हैं। जिसमें 1,16,993 पुरुष, 1,07,423 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
रुद्रप्रयाग में 1,80,786 मतदाता हैं। जिसमें 91,268 पुरुष, 89,518 महिला और 0 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
टिहरी गढ़वाल में 4,63,628 मतदाता हैं। जिसमें 2,41,352 पुरुष, 2,22,272 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पौड़ी गढ़वाल में 5,03,468 मतदाता हैं। जिसमें 2,62,254 पुरुष, 2,41,205 महिला और 9 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
देहरादून में 11,90,805 मतदाता हैं। जिसमें 6,15,349 पुरुष, 5,75,404 महिला और 52 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
ड्राफ्ट मतदाता सूची में सर्विस मतदाताओं की स्थिति..
उत्तराखंड राज्य में 86,433 सर्विस मतदाता है। जिसमें 83,769 पुरुष और 2,664 महिला मतदाता शामिल है।
हरिद्वार में 2,261 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 2,132 पुरुष और 129 महिला मतदाता शामिल हैं।
नैनीताल में 5,011 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 4,754 पुरुष और 257 महिला मतदाता शामिल हैं।
अल्मोड़ा में 6,344 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 6,143 पुरुष और 201 महिला मतदाता शामिल हैं।
ऊधम सिंह नगर में 5,521 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 5,180 पुरुष और 341 महिला मतदाता शामिल हैं।
पिथौरागढ़ में 13,016 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 12,607 पुरुष और 409 महिला मतदाता शामिल हैं।
बागेश्वर में 3,982 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 3,881 पुरुष और 101 महिला मतदाता शामिल हैं।
चम्पावत में 3,033 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 2,910 पुरुष और 123 महिला मतदाता शामिल हैं।
चमोली में 9,736 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 9,565 पुरुष और 171 महिला मतदाता शामिल हैं।
उत्तरकाशी में 3,283 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 3,218 पुरुष और 65 महिला मतदाता शामिल हैं।
रुद्रप्रयाग में 5,000 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 4,949 पुरुष और 51 महिला मतदाता शामिल हैं।
टिहरी गढ़वाल में 5,308 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 5,223 पुरुष और 85 महिला मतदाता शामिल हैं।
पौड़ी गढ़वाल में 14,569 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 14,320 पुरुष और 249 महिला मतदाता शामिल हैं।
देहरादून में 9,369 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 8,887 पुरुष और 482 महिला मतदाता शामिल हैं।
