स्ट्राइक कैंसिल:-बैंक हड़ताल टली,ग्राहकों को बड़ी राहत,खुले रहेंगे बैंक।

स्ट्राइक कैंसिल:-बैंक हड़ताल टली,ग्राहकों को बड़ी राहत,खुले रहेंगे बैंक।

बैंक यूनियनों ने आईबीए से आश्वासन मिलने के बाद तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित की।

नई दिल्ली:-28 सितंबर 2025

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

UFBU द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार रात 9:30 बजे हुई बैठक में दोनों पक्षों ने लंबित मांगों पर आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

समझौते की प्रमुख बातें

5-Day Banking पर तुरंत IBA–UFBU की उच्च स्तरीय समिति गठित होगी।

सभी हितधारकों और ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के विकल्पों पर चर्चा होगी।

स्केल-IV एवं उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI योजना में संशोधन पर बातचीत शुरू की जाएगी।

8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी।

इन निर्णयों के मद्देनज़र UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

ग्राहकों को राहत

हड़ताल टलने से सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। इससे नकदी निकासी, चेक क्लियरिंग, शाखा संचालन और अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!