उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून:-29 जून 2026

उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की सोशल मीडिया पर दी गई धमकी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरा संदेश पोस्ट किया था,जिसके बाद राज्यभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। धमकी देने वाले अभियुक्त जसप्रीत सिंह ने 21 जून को इंस्टाग्राम आईडी (Jaspreet-devil) से उत्तराखंड के सभी थानों में 25 जून को बम विस्फोट की धमकी पोस्ट की थी। इससे आमजन में भय का माहौल बन गया था। कोतवाली नगर में बीएनएस और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई.साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस से आरोपी की पहचान कर 28 जून को अम्बाला निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि कर्णप्रयाग में निहंग सिखों पर पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर उसने धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल बरामद किया है।

देहरादून कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से धमकी देने के कारणों और उसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद प्रदेश के सभी पुलिस थानों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।देहरादून पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!